TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

राजस्थान: पति ने दहेज के लिए छोड़ा, पड़ोसी रखता था बुरी नजर; परेशान महिला ने कर लिया सुसाइड

 मंगलवार 8 मार्च को जहां पूरी दुनिया महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, इस बीच राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में महिला तिरस्कार और प्रताड़ना को क्रूर मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने दहेज के लिए छोड़ दिया, तो दूसरी ओर उसका पड़ोसी उसे अवैद्य संबध बनाने के लिए परेशान कर रहा था।


इन सब से परेशान होकर विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया। मृतका के भाई ने इस संबध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मृतका के भाई ने पति और परेशान करने वाले पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला बाड़मेर जिले के महिला थाने में दर्ज हुआ है।