कंगना रनौत ने थप्पड़ कांड पर की विल स्मिथ की तरफदारी, बोलीं- अगर कोई मूर्ख...
ऑस्कर्स 2022 में विल स्मिथ का थप्पड़ सुर्खियों में है। कई सिलेब्स इस पर रिऐक्शन दे चुके हैं। अब कंगना रनौत ने भी इस पर पोस्ट किया है। कंगना ने विल स्मिथ का सपोर्ट किया है। साथ ही मजाक में लिखा है कि वह चाहती हैं कि विल स्मिथ उनके शो लॉकअप में आ जाएं।
बता दें कि होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा की मेडिकल कंडीशन का मजाक बनाया था। इस पर भड़के विल ने ऑस्कर्स इवेंट के बीच में स्टेज पर जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विल का रोता हुआ वीडियो भी वायरल हुआ। जानिए कंगना ने इस पूरी घटना पर क्या लिखा।