TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अपने ही पति से बात करने के लिए महिला बनी गर्लफ्रेंड, चार महीने तक चलता रहा चैटिंग का सिलसिला; अब दर्ज कराया केस

 राजधानी में एक महिला ने अपने पति से बात करने के लिए गर्लफ्रेंड बनकर चार महीने तक बात की। महिला का कहना है कि वह सिर्फ इसलिए गर्लफ्रेंड बनी क्योंकि उसका पति दूसरी लड़कियों से अच्छे से बात करता था और उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसका पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका पति मोबाइल पर रात-रातभर चैटिंग करता था। हैरत की बात यह है कि उससे भी दहेज की मांग कर रहा है। 


अब महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया है। गुरुवार को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में महिला ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से उन्हें उनके ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिखा ने बताया 27 अप्रैल 2018 को उनकी शादी नीरज कुमार से हुई थी। ससुराल गयी तो उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई और पैसा नहीं देने पर ससुराल पक्ष द्वारा इन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मौके पर महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा ने भी कई मुद्दों को उठाया।