TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

झारखंड के खूंटी में 6 नाबालिगों ने 10 साल की बच्ची से किया गैंगरेप

 झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक विवाह समारोह में छोटे से आपसी विवाद के बाद आधा दर्जन नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।


खूंटी के तपकरा थाने के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ही पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी को आज पकड़ा जा सका। उन्होंने बताया के आरोपी और पीड़ित सभी आदिवासी समुदाय से हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को पड़ोसी गांव में एक शादी थी। इसमें दस वर्षीय पीड़िता भी शामिल होने गयी थी। उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की से बारात में ही आये कुछ लड़कों की कहासुनी हो गयी। कहासुनी के बाद रात में लड़की जब अकेले अपने गांव लौट रही थी तभी योजनानुसार विवाद में शामिल सभी छह नाबालिग लड़के, उसे पकड़कर जबरदस्ती सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गये।