TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान पहुंचा फर्जी उड़न दस्ता, फिर अपने ही जाल में फंसा, चारों गिरफ्तार

 आगरा में इरादतनगर में कुर्राचित्तरपुर मार्ग स्थित माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज (कराही) में सोमवार सुबह चार फर्जी मजिस्ट्रेट पहुंचे। हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। आरोपियों ने खुद को विशेष उड़नदस्ता बताया।


स्ट्रांग रूम दिखाने का दबाव बनाया। केंद्र व्यवस्थापक की सूझबूझ से चारों अपने ही जाल में फंस गए। सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार टीम के साथ पहुंच गए। आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।