TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सड़क पार करने के दौरान दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

 जहानगंज फर्रुखाबाद। सड़क पार करनें के दौरान दो महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे दोनों के पैर गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया। आक्रोशित भीड़ ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।

थाना क्षेत्र के ग्राम मूसाखिरिया निवासी नेकराम की पत्नी फूलमती व गाँव के ही स्वर्गीय अशर्फी लाल की पत्नी फूलमती वृद्धावस्था पेंशन लेनें ग्रामीण बैंक जहानगंज आयीं थी। वह सड़क पार करनें के लिए खड़ीं थी।

उसी समय छिबरामऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों महिलाओं के पैर गंभीर रूप से कुचल गये। घायलों को 108 से ग्रामीणों नें सीएचसी भेजा। वहीं आक्रोशित भीड़ नें मौके पर जाम लगा दिया और कार्यवाही की मांग की। तकरीबन एक घंटे तक जाम लगा रहनें से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। ग्रामीणों ने डीएम को मौके पर बुलानें की मांग की। थानाध्यक्ष देवेश कुमार व तहसीलदार सदर ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कर कार्यवाही का भरोसा दिया। जिसके बाद जाम खोला जा सका।

ब्यूरो रिपोर्ट आजतक 24न्यूज़