TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मुंडका अग्निकांड में गैर इरादतन हत्या के आरोप में दोनों फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, सुबह 10 बजे जांच करने पहुंचेगी फोरेंसिक टीम

 बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके की चार मंजिला इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में अबतक 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।


फिलहाल तलाशी और बचाव कार्य जारी है। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक वरुण गोयल और सतीश गोयल को हिरासत में लेने के बाद गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिराफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कंपनी मालिक के पिता की भी मौत हो गई है। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे एफएसएल की टीम जांच करने पहुंचेगी