TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

1354 लाभार्थीयों ने अपनाए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन

 

-परिवार नियोजन के अस्थायी साधन बच्चों के जन्म में अंतर रखने के लिए आसान व सुरक्षित 




कासगंज, 18 मई 2022



परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में सभी सीएचसी पीएचसी व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन अस्थायी साधन उपलब्ध हैं| 


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि  परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। महिला नसबंदी के साथ ही कंडोम, आईयूसीडी व पीपीआईयूसीडी, अंतरा व  माला-एन जैसे- परिवार नियोजन के साधनों के बारे में  आशाओं द्वारा विस्तार से जानकारी दी जा रही है| इन साधनों को अपनाने से होने वाले फायदों को भी गिनाया जा रहा है|



परिवार नियोजन स्पेशलिस्ट राजतौमर ने बताया जिले में 1 अप्रैल 2022 से अब तक 1354 लाभार्थीयों ने परिवार नियोजन के अस्थायी साधन अपनाए| जिसमें 6 महिला नसबन्दी, 530अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, 649 पीपीआईसीयूडी, 169आईसीयूडी लगाई गई है

 

परिवार नियोजन काउंसलर पूनम सक्सेना ने बताया कि पीपीआईयूसीडी लम्बे समय तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षा प्रदान करता है, जो प्रसव के बाद प्लेसेंटा निकलने के 10 मिनट के अंदर या प्रसव के 48 घंटे के बाद लगा सकते हैं| उन्होंने कहा  माहवारी के प्रारम्भ से लेकर सात दिन के अन्दर भी इसे लगवा सकते हैं। पीपीआईसीयूडी पांच से दस साल तक काम करती है| बच्चों के जन्म में अंतर रखने के लिए यह विधि आसान व सुरक्षित है|


काउंसलर ने बताया कि अंतरा त्रेमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन बच्चे के जन्म के 6 सप्ताह बाद एवं गर्भपात के तुरंत बाद अंतरा लगवा सकते हैं। अंतरा इंजेक्शन (त्रेमासिक इंजेक्शन) तीन माह के अंतराल से लगाया जाता है। एक बार इंजेक्शन लगवाने से तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा पा सकते हैं।


ब्लॉक कासगंज गंगेश्वर कलोनी लाभार्थी ऊषा पति धर्मेंद्र  ने बताया कि उनकी एक बेटी है, उन्होंने आशा बहनजी से आईसीयूडी की सलाह ली उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर पर पीपीआईसीयूडी लगवाई | उन्होंने कहा कि छोटा परिवार सुखी परिवार में वे विश्वास रखती है | 


फ़ोन नंबर: 6397927419


ब्लॉक कासगंज हिदायत गढ़ी निवासी लाभार्थी सोनवती  पति ग्रीश ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं | उन्होंने बताया आशा बहनजी ने उन्हे परिवार नियोजन के साधनों के बारे मे जानकारी दी | और उन्होंने अशोकनगर पर अंतरा  इंजेक्शन की पहली डोज़ लगवाई | 


फ़ोन नंबर: 7906483621