TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

2020 बैच के प्रशिक्षु अफसरों ने सीएम से की मुलाकात, योगी बोले-विकास कार्यों में आईएएस की अहम भूमिका 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों से कहा कि आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में इन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशिक्षु आईएएस ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से भी मुलाकात की।



उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। उनके लिए यह सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल सेवाकाल में, बल्कि जीवन में भी उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संवाद के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।