गर्मी का असर: दिल्ली में अब सुबह सात बजे खुलेंगे स्कूल, 40 के पार पहुंचा पारा
शिक्षा मंत्रालय ने बच्चों को लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय बदलने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि स्कूल खुलने का समय सुबह सात बजे हो। जल्दी छुट्टी की जा सकती है। ड्रेस में भी छूट देने को कहा गया है।
दिशा-निर्देशों में कहा गया है, स्कूलों में खेल गतिविधियां सुबह के समय की जा सकती हैं। स्कूलों में सभा को कम समय में छांव वाले क्षेत्रों या कक्षाओं में आयोजित किया जाए। शिक्षक समय-समय पर विद्यार्थियों को पानी पीने के लिए याद दिलाएं। मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पंखे ठीक से चल रहे हों।