TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गोरखपुर में क्राइम कंट्रोल का नया प्‍लान, 8 की बजाए जिले में होंगे 9 सर्किल; SSP ने शासन को भेजा प्रस्‍ताव 

 गोरखपुर जिले की पुलिसिंग में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पूरे जिले को अब नौ सर्किल में बांटा जा रहा है। अभी तक यह व्यवस्था आठ ही सर्किल में थी। एसएसपी ने गीडा इलाके को एक अलग सर्किल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इस पर नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। अभी तक गीडा थाना कैम्पियरगंज सर्किल का हिस्सा था। जबकि गीडा के विस्तार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।


दरअसल, पहले तहसील के हिसाब से जिले में सर्किल तय की गई थी। जितनी तहसील उतनी सर्किल जिससे पुलिस और प्रशासनिक आधिकारियों का तालमेल आपस में ठीक बना रहे। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से एसडीएम और पुलिस की तरफ से सर्किल अफसर यानी सीओ की देखरेख में लॉ-एंड आर्डर पर काम किया जा सके। हालांकि जिले की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से इसमें बदलाव किया जाता रहा। हाल के दिनों में गीडा का विस्तार होने के साथ ही यह थाना कैम्पियरगंज सर्किल में आने से इसमें बड़े बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है।