TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अब दिल्ली की जामा मस्जिद पर उठा सवाल, सांसद साक्षी महाराज ने कहा- विष्णु का था मंदिर

 भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था।  उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009  से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे।


सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था।