TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

एक हजार के पार पहुंची घरेलू रसोई गैस जानें कैसे और कितने हुए दाम

 एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में शनिवार को 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। एक हजार रुपये के पार जाने के साथ ही रसोई गैस सिलेंडर के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन वितरक कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। दाम में यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस कीमतों में जारी तेजी के बीच की गई है।


मई में दोबारा रेट रिवीजन के बाद राजधानी लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1037. 50 रुपये का हो गया है। अभी तक यह सिलेंडर 987.50 रुपये का पड़ रहा था। इस बार तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किया है। पांच किलो वाला छोटू सिलेंडर 18 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 380.50 रुपये का हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) पर इस बार 9.50 रुपये की मामूली कमी आई है। परिवर्तित दरें शनिवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।