TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

एटा में तीन मोहल्लों के लोग तरसे पानी को, कांशीराम कॉलोनी में दो लाख लीटर हो रहा बर्बाद

 एटा। शहर में पानी की कहानी कुछ ऐसी ही है। नई बस्ती, नगला भजा, नेहरू नगर इलाकों में पालिका की जलापूर्ति पहुंचती ही नहीं है। लोग पानी को तरस रहे हैं।


हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वहीं कांशीराम कॉलोनी में पालिकाकर्मियों की लापरवाही से रोजाना डेढ़ से दो लाख लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। टंकियां भरने के बाद भी नलकूप को बंद नहीं किया जाता और पानी ओवरफ्लो होता रहता है।