शादी के बाद दुल्हन के साथ फोटोग्राफी के समय दूल्हे को मारी गोली, बारात में मचा हड़कंप
ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट में सोमवार को दुल्हा के पीठ में अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी दी। इससे दुल्हा घायल हो गया और उसे उपचार के लिए पाटी चम्पावत ले गये हैं। गोलीकांड के बाद बारात में अफरातफरी का माहौल हो गया। गोली किसने चलाई इसका पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना राजस्व पुलिस व रेगूलर पुलिस को दी गई।जानकारी के अनुसार सोमवार को देवीधुरा निवासी दीवान सिंह के पुत्र विजय लमगड़िया की बारात सुनकोट निवासी राम सिंह के यहां आती थी। करीब एक बजे बारात लड़की के घर पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। जयमाला समेत अन्य कार्यक्रम भी सम्पन्न हुए।