TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर नौकरानी का रेप, भाजपा नेत्री भी देती रही पति का साथ, अब दोनों गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भाजपा नेत्री का पति अपने ही घर की नौकरानी को डरा धमका कर दुष्कर्म करता था। महिला भाजपा नेत्री को इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह भी अपने पति का साथ देती रही।


आरोपी शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर नौकरानी से मारपीट करता था। वहीं भाजपा नेत्री द्वारा महिला को धमकी दी जाती कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो चोरी के केस में अंदर करवा देगी। डरी सहमी महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ भाजपा नेत्री को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र है।