झारखंड के गोंड़ा में धरती के भगवान की करतूत,महिला मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया यह गंदा काम
झारखंड के गोड्डा में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की घिनौनी करतूत उजागर हुई है। जिस डॉक्टर के पार विश्वास करके महिला मरीज अपनी जान की रक्षा के लिए पहुंची उसी डॉक्टर ने महिला की अस्मत लूटने की कोशिश की। वारदात जिले के मेहरामा थाना इलाके की है। पुलिस मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है।
थाने को दिए गए आवेदन में महिला के पति ने बताया कि 26 मई को दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था। आक्रोश में महिला ने जहर खा लिया। पति उसे गोड्डा के मेहरमा के डॉक्टर अमरनाथ कुशवाहा के पास इलाज कराने के लिए ले गया। 27 की रात इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन लगाकर पर्दे के पीछे ले जाया गया। पर्दे की आड़ में डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।