TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बरेली में शादी वाले दिन 'गब्बर' के बेटे जोलावर का बदला मूड, लड़की वालों से बोला-नहीं लाऊंगा बारात 

 यूपी के बरेली में एक शादी समारोह की खुशियां धरी की धरी रह गईं। 29 मई को बारात आनी थी। यहां लड़की वाले बारात की तैयारी में लगे थे। खाना-पीना बनाया जा रहा था। मेहमान आने लगे थे।


इसी बीच अचानक आए एक फोन ने लड़की वालों के घर चल रही शादी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। फोन था लड़के वालों का। दूल्हे ने घर पर बारात लाने से इनकार कर दिया। बेटी की शादी टूटने के बाद महिला ने दूल्हे और उसके परिवार वालों पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। महिला का आरोप है कि जिस लड़के से उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था उसने उसकी बेटी को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया।