TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शाहजहांपुर में पिता की महिला मित्र एक साल से किशोरी से करा रही थी देह व्यापार, विरोध करने पर होती थी पिटाई, रखती थी भूखा

 शाहजहांपुर के पुवायां में जान से मारने की धमकी देकर एक किशोरी से उसके पिता की करीबी महिला एक साल से देह व्यापार करा रही थी। पुवायां के एक मकान में बंधक बना कर तीन दिन से देह व्यापार कराने के दौरान शुक्रवार शाम मौका पाकर किशोरी भागकर थाने पहुंची। पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की पत्नी की लगभग 14 वर्ष पहले मौत हो गई थी। उस समय उनकी दो वर्ष की पुत्री भी थी। कुछ समय बाद ही युवक का संपर्क पुवायां की महिला से हो गया था। छह वर्ष पूर्व वह पुत्री के साथ महिला मित्र के ही घर में रहने लगा। वह भूसा बनाने वाली मशीन पर काम करने बाहर जाता है और कई महीने बाद आता है। इधर, महिला सालभर पहले अपने मित्र की बेटी को सिंधौली के एक गांव में मुन्नी देवी के घर ले गई। दोनों महिलाओं ने मिलकर किशोरी को डरा-धमकाकर देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।