TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

देहरादून में दोस्त की जगह पहुंचा नाबालिग का परिचित,नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप 

 देहरादून में किशोरी के साथ उसके दोस्त के परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर बगीचे में दुष्कर्म किया। अगले दिन पीड़िता ने परिजनों को बताया। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 



एसएसआई पटेलनगर कुंदनराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के युवक ने तहरीर दी। उसने कहा, उसकी बहन की दोस्ती रोहित सती नाम के युवक से थी। छह मई को रोहित से पीड़िता को संदेश मिला। उसे शाम को बगीचे में मिलने बुलाया। पीड़िता रोहित समझकर मिलने गई तो वहां रोहित का दोस्त किशन था। आरोप है कि उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसे डराया भी।