TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

हरियाणा में गन लाइसेंस पाने के लिए धरने पर बैठी गैंगरेप पीड़िता, 12वीं क्लास में किया था टॉप

 हरियाणा के रेवाड़ी में बाहरवीं कक्षा में टॉप करने वाली गैंगरेप पीड़िता को अपनी सुरक्षा के लिए बीते दस दिनों से धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। सोमवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर की टीम धरना स्थल पर पहुंचकर उसका इलाज किया। अब तबीयत में सुधार है। पीड़िता का आरोप है कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में उसे अपनी सुरक्षा के लिए गन लाइसेंस दिया जाए।


पीड़िता का आरोप है कि मामला अदालत में होने के बावजूद उसे व उसके परिजनों को आरोपी पक्ष की ओर से धमकियां मिल रही हैं। उसने प्रशासन से गन लाइसेंस की मांग की थी। उसने सभी औपचारिकताओं को पूरा भी कर दिया था, लेकिन उसे लाइसेंस नहीं दिया गया है।