TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नोएडा में किशोरी से रेप कर गर्भवती करने का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, पीड़िता की मेडिकल जांच में खुला था राज

 किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोपी एक सिक्योरिटी गार्ड को नोएडा सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज शर्मा के रूप में हुई है। नीरज उसी सोसायटी में गार्ड था जहां पर पीड़िता और उसकी मैं काम करती थीं।


अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-128 स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली किशोरी और उसकी मां को मकान मालिक की शिकायत पर चोरी के आरोप में पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि किशोरी को गाजियाबाद के राजकीय सुधार गृह में रखा गया था।