TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पंजाब से दिल्ली तक उबाल, कांग्रेस का केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन, पुलिस ने कई नेता हिरासत में लिए

 मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब से दिल्ली तक उबाल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की नाकामी बताते हुए सोमवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन किया। पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।


दिल्ली कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और एक दिन पहले पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए आम आदमी