कासगंज से सिढ़पुरा की एम्बुलेंस में मां संगीता देवी ने दिया लड़के को जन्म
एम्बुलेंस में फिर से गूंजी किलकारी
एम्बुलेंस कर्मियों व आशा नीलम ने कराया सुरक्षित प्रसव
कासगंज 19 अगस्त2022
जनपद में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा महत्तव पूर्ण भूमिका निभाई जा रही है| आज एमबुलेंस कर्मियों व आशा नीलम द्वारा एम्वुलेंस में फिर से एक लड़के की किलकारी गूंजी |
कासगंज के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे और जिला प्रभारी विक्रांत आजाद ने बताया कि 108 एम्बुलेंस नम्बर UP 32EG0014 पटियाली तहसील गाँव मिजकुरी की संगीता देवी पति संजय ने 15.25 बजे पर एक लड़के को जन्म दिया |
इएमटी भगवत शरण और एम्बुलेंस चालक शेर सिंह व आशा नीलम ने बताया कि जब संगीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो उनके पास 108 नम्बर पर शाम 15:05 बजे फोन आया उसके कुछ देर में एम्बुलेंस उनके घर पहुंच गई प्रसव पीड़ा ज्यादा होने से इएमटी भगवत शरण चालक शेर सिंह व आशा नीलम ने सुरक्षित प्रसव कराया |
इसके बाद पीएचसी सिढ़पुरा में लाकर भर्ती कराया
डॉ स्टाफ ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है |