TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मां बेटे को लगा बिजली का करंट बेटे की मौत,मां हुई अचेत

संकिसा फर्रुखाबाद  । बिजली करंट से युवक सुशील कुमार शाक्य उर्फ रवि की मंगलवार की रात मौत हो गई जबकि करंट लगने से मृतक की मां विनीता अचेत हो गई।मृतक की शादी चार माह पूर्व हुई थी।

मौत के बाद नईनवेली दुल्हन आदि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।


सुशील कुमार शाक्य मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला दुबे निवासी हरवीर शाक्य का 25 वर्षिय पुत्र था। 


 मंगलवार की देर शाम अपने घर पर सुशील कुमार बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान सुशील के जबरदस्त बिजली का करंट लग गया। और वह जमीन पर गिर गया जब तक मां कुछ समझ पाती तब तक सुशील कुमार की मौत हो गई सुशील के सीने पर  पड़ा तार मां विनीता देवी ने हटाने का प्रयास किया तो उनके भी करंट लग गया और वह भी बेहोश हो गई। अन्य परिजनों ने जैसे तैसे तार को डंडे से हटाया और रात 7 बजे सुशील व विनीता को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गये जहां सुशील को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तब भी परिजनों को विश्वास नहीं हुआ जिसके बाद परिजन लोहिया अस्पताल ले गए यहां भी चिकित्सक ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया।

वहां से परिजन सुशील के शव को वापस घर ले आए। 

शव घर पंहुचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। 

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और बुधवार को शव का संकिसा काली नदी तट पर दाह संस्कार कर दिया।

विनीता घर पर हैं और उनकी हालत सही है।

मृतक सुशील  की शादी गोल्डी के साथ 14 मई 2022 को  हुई थी।

मृतक की पत्नी गोल्डी, माता, पिता,छोटे भाई सचिन कुमार, बहन आरती का रो  रो कर बुरा हाल हो गया।

मेरापुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया की घटना के संबंध में परिजनों ने सूचना नहीं दी।