पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आज
कासगंज।
जनपद में भाजपा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात व पंडित दीनदयाल पंडित उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार को सुबह
करीब 11 बजे प्रधानमंत्री के मन की बात का लाइव प्रसारण सुनाया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने दी है। उन्होंने सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्षों को अवगत कराया कि रविवार को सुबह 11 बजे प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।