TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

चोरी के मामले में वांछित चल रहा एक शातिर चोर थाना कासगंज पुलिस के शकंजे में ।

 कासगंज ,  दिनांक 24.01.2024

             पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में 


थाना कासगंज पुलिस द्वारा चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी ओमवीर सिंह पुत्र स्व0 भीकम सिंह निवासी ग्राम नगला जगरूप थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कासगंज पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष किया गया पेश ।


रिपोर्ट -RK वर्मा