TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अखिल भारतीय शाक्य महासभा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ IBC के महासचिव पूज्य भंते शारचे खेनसुर रिन पोछे जांगछुप छोदेन द्वारा महाधम्म देसना का भव्य आयोजन हुआ सम्पन्न

मैनपुरी । आज दिनांक 15 जून को शाक्यमुनि बुद्ध बिहार राजघाट जसराजपुर संकिसा में अखिल भारतीय शाक्य महासभा के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ IBC के महासचिव पूज्य भंते शारचे खेनसुर रिन पोछे जांगछुप छोदेन द्वारा महाधम्म देसना का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आरंभ बुद्ध वंदना द्वारा पूज्य भंते डॉ धम्मपाल महाथेरो द्वारा किया गया। 

तत्पश्चात पूज्य लामा जी में कहा धम्म धारण करने का नाम है धम्म किसी भी व्यक्ति के जीवन का निजी मामला है।सुखमय और शांतिपूर्णजीवन जीने के लिए धम्म का अनुसरण करना अनिवार्य है।

धम्म देशना के इस पावन कार्यक्रम में दिल्ली हरियाणा राजस्थान व उत्तरप्रदेश के एटा इटावा औरैया मैनपुरी फर्रुखाबाद कन्नौज कासगंज बदायूं गाजियाबाद आदि जनपदों के उपासक उपसिकाओं के भाग लिया।इस अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी के डॉ आलोक सिंह शाक्य प्रदेश अध्यक्ष, कुलदीप कुमार शाक्य संयोजक, अरुण कुमार महासचिव,डॉ देवेंद्र शाक्य कोषाध्यक्ष डॉ  देवेश शाक्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गपाल सिंह शाक्य संगठन सचिव गौरव रत्न शाक्य संयुक्त सचिव,सियाराम शाक्य, दयाराम शाक्य, सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे ।