होली मिलन समारोह में श्रमिक एकता, श्रमिक हित और नए श्रम कानून लागू करने की उठी मांग
अलीगढ़।
कासिमपुर पॉवर हाउस स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय मजदूर संघ जिला अलीगढ़ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं व कार्यक्रम समापन पर जलपान हुआ ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समापन अनिल राघव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रांत संगठन मंत्री शंकर लाल रहे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संपर्क प्रमुख विकास शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व विभाग मंत्री रामकुमार आर्य उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता शंकर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से नए श्रम कानूनों को जल्द से जल्द प्रभावी रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि श्रमिकों को उनका पूरा अधिकार और सुरक्षा मिल सके।
मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने कहा कि समाज में समरसता, श्रमिकों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कल्याण और संगठन की मजबूती से ही राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया और अधिक सशक्त होती है।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मृदुल कुमार, जिला मंत्री पुष्पेंद्र कुमार, महानगर मंत्री अरुण तोमर, जिला उपाध्याय जय सिंह जी राजेश चौहान, अमरीश कुमार, तरुण कुमार, ओमकार चौहान, सत्यम कुशवाह योगेश गुंजेल पवन राजपूत धीरा ठाकुर अनमोल राघव विशाल, चेतन वार्ष्णेय कुमार पाल सिंह गनेश कुमार प्रदुम ठाकुर युवराज शर्मा चेतन सुमित अलोक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और श्रमिक एकता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


