TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*पुलिस अधीक्षक कासगंज के नेतृत्व में पुलिस लाइन एवं सभी थानों में हुआ झंडा दिवस का आयोजन*

ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज

*पुलिस अधीक्षक कासगंज के नेतृत्व में पुलिस लाइन एवं सभी थानों में हुआ झंडा दिवस का आयोजन*                                             
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा बहादुरी, सेवा और समर्पण के लिए 23 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर एवं झंडा प्रदान किया गया था।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील घुले द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण एवं सभी पुलिसकर्मियों के सीने में झंडा लगाकर झंडा दिवस मनाया गया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा अपने संबोधन में बताया कि कि सभी पुलिसकर्मी अपने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करते हुए

अपने ध्वज के सम्मान को बनाए रखें तथा ध्वज की गरिमा को आगे ले जाने के लिए कर्तव्य के पथ से किसी भी स्थिति में विचलित नहीं होंगे

एक प्रदेश, एक बल, एक ध्येय एवं एक ही कर्तव्य सिर्फ लोक सेवा यही हमारा उद्देश्य है।

ब्यूरो रिपोर्ट
देवेन्द्र सिंह सिसोदिया
आजतक24न्यूज़