TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सीएए/एनआरसी के खिलाफ 19 दिसम्बर को भाकपा-माले समेत अन्य वामदलों के बिहार बंद की सफलता लेकर भाकपा-माले का कैडर कन्वेंशन संपन्न

* ब्यूरो चीफ़ समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट *



* #सीएए/एनआरसी के खिलाफ 19 दिसम्बर को भाकपा-माले समेत अन्य वामदलों के बिहार बंद की सफलता लेकर भाकपा-माले का कैडर कन्वेंशन संपन्न।*
       
 *#मोदी-अमित शाह सरकार का नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी पूरी तरह संविधान की मौलिक संरचना के खिलाफ :- पर्यवेक्षक जीवछ पासवान*
     
*#जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों पर पुलिसिया हमला सरकार की क्रूर व्यवस्था का परिचय :- भाकपा-माले।*
     

* # जल-जीवन-हरियाली योजना के ओट में पोखर के भिंड से लाखों भूमिहीनों- दलित-गरीबों उजाड़ना बंद करे बिहार सरकार ,पहले वैकल्पिक व्यवस्था करें सरकार   :- माले सचिव अमित कुमार*



 पूसा /समस्तीपुर 16 दिसम्बर '।
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी),नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को वापस लेने की मांग पर भाकपा-माले समेत अन्य वामदलों का 19 दिसम्बर को बिहार बंद की सफलता को लेकर भाकपा-माले का प्रखंड स्तरीय कैडर कन्वेंशन पूसा प्रखंड के वैनी पंचायत के  कैजिया में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार व पर्यवेक्षण खेग्रामस जिला सचिव  सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य जीवछ पासवान ने की। कैडर कन्वेंशन से पर्यवेक्षक बतौर मौजूद खेग्रामस जिला सचिव  सह भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य जीवछ पासवान ने सबसे पहले उमा पांडे कॉलेज के छात्र संघ चुनाव में आइसा की बड़ी जीत पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं के संबोधन में उन्होंने सीएए/एनआरसी के खिलाफ केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया ।





कहा कि मोदी-अमित शाह सरकार का नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी पूरी तरह संविधान की मौलिक संरचना के खिलाफ है। संविधान का अनुच्छेद '14'धार्मिक समानता की बात करता है जबकि यह विधेयक धार्मिक समानता की मुखालफत करता है ।  कार्यकर्ता कन्वेंशन में पार्टी सदस्यता, लेवी नवीनीकरण, संगठन का विस्तार, पार्टी पत्रिका "लोकयुद्ध" का प्रखंड में पाठक बनाने इत्यादि पर विशेष विमर्श किया गया।
कैडर कन्वेंशन के संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार नेे कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना के ओट में पोखर के भिंड से लाखों भूमिहीनों- दलित-गरीबों को उजाड़ना  बिहार सरकार बंद करें। यह बहुत ही अन्यायपूर्ण है ।गरीबों का निशाना बनाना बंद करें और पहले वैकल्पिक व्यवस्था सरकार करें । कैडर कन्वेंशन में भाकपा-माले  पूर्व जिला कमिटी सदस्य उषा सहनी, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, महेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेश कुमार समेत राजाराम सिंह ,पप्पू सिंह ,रामविलास महतो , बथहु महतो, निरशन सिंह, कपिलेश्वर सिंह, अनिल ठाकुर, सुशील कुमार, श्याम कुमार सिंह, रामसेवक पासवान, डॉ वीरेंद्र सिंह ,रामबाबू सिंह, मुनिया देवी, सीता देवी ,नगीना देवी ,उर्मिला देवी, गीता देवी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।