*ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ननंद भौजाई एवं भांजा गंभीर रूप से घायल*

मेरापुर । मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव छछोनापुर निवासी योगेश पुत्र रामबरन की बहन सपना के दो वर्षीय पुत्र का अन्नप्राशन नीवकरोरी होने जा रहा था।
कुछ लोग चार पहिया वाहन तो कुछ लोग बाइक पर सवार होकर कार्यक्रम में भाग में लेने जा रहे थे।
इसी कार्यक्रम में छछोनापुर निवासी राजवीर की पत्नी राजरानी , बहन जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव सूजापुर की रहने वाली नन्ही देवी 40 वर्षीय एवं बहन का 20 वर्षीय पुत्र अमित ,सूजापुर के अंकुल की 4 वर्षीय पुत्री कशिक बाइक पर सवार होकर छछोनापुर से नीवकरोरी जा रहे थे।
अमित बाइक चला रहा था। जब अमित थाना क्षेत्र के पखना चौराहा से गुजर ही रहा था। कि तभी मोहम्मदाबाद की तरफ से संकिसा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजरानी, नन्हीं देवी, अमित,कशिक गंभीर रूप से घायल हो गये।
और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इधर पखना चौराहा स्थित मेरापुर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कुछ ही क्षणों में यू पी 78 बी एम 5015 ट्रक एवं ट्रक ड्राइवर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली निवासी सतलेश पुत्र बृजभान को अपने कब्जे में ले लिया।
इधर चारो घायलों को पुलिस ने आनन-फानन में उपचार के लिए मोहम्दाबाद सीएचसी भेज दिया। जहां से डॉक्टर हरिमाधव ने हालत गंभीर होने पर चारो घायलों को लोहिया भेज दिया।
गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल से डॉक्टरों ने नन्ही देवी को सफैई के लिए रेफर कर दिया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट
सोनू राजपूत