TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   
जानिए क्या है, मौनी एकादशी व्रत का महत्व?

हिन्दू पंचांग के अनुसार 8 दिसंबर दिन रविवार को मौन एकादशी तिथि है। जैन दर्शन में एक बहुत शुभ व मंगलकारी पर्व जिसे मौन एकादशी (मौन ग्यारस) कहते हैं। यह पर्व





मार्गशीर्ष माह (मगसर माह) इस एकादशी को मौन व्रत रखने से समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसे कर्म क्षय करने का यह मुख्य दिन माना जाता है। इस दिन जैन उपाश्रय स्थानों पर विशेष धर्म आराधनाएं होती हैं। इस दिन व्रत रखकर धार्मिक क्रियाएं करने पर 150 गुणा अधिक पुण्यफल एवं इस दिन पाप कर्म करने से पाप का फल भी 150 गुणा ज्यादा मिलता है। एक समय श्री नेमिनाथ भगवान द्वारिका नगरी में पधारे। जब कृष्णवासुदेव ने प्रभु के आगमन के समाचार सुने तो वे उनके दर्शनार्थ हेतु उनके समवसरण में गए। उनकी धर्म






उपदेश सुनने के बाद कृष्ण ने उन्हें वंदन नमन किया व उनसे प्रश्न किया- हे प्रभु, राजा होने के नाते राज्य की बहुत सारे कर्तव्यों के चलते मैं किस प्रकार अपनी धार्मिक क्रियायों को आगे तक करता रहूं? कृपया मुझे पुरे वर्ष में कोई एक ऐसा दिन बताएं जब कोई एक व्रत करके अधिकतम फल को प्राप्त कर सके? यह सुनकर श्री नेमिनाथ बोले- हे कृष्ण, यदि तुम्हारी इस प्रकार की इच्छा है तो तुम मगसर माह(मार्गशीर्ष ) के ग्यारहवें दिन (मगसर सुदी ग्यारस) को मौन रहकर इस व्रत को पूर्ण करता है तो उसके सभी मनोकामनाओ की पूर्ति होती है।