20 लाख की लागत से कब्रिस्तान घेराबंदी का शिलान्यास
समस्तीपुर/मोरवा /ताजपुर
। अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी तरह संकल्पित है राज्य सरकार उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने मंगलवार को मरिचा पंचायत में कब्रिस्तान घेराबंदी शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए। विधायक श्री निषाद ने बताया बिहार के अल्पसंख्यक भाइयों के सर्वांगीण कल्याण एवं हर प्रकार की सुविधा देने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। विधायक श्री निषाद ने लगभग 20 लाख की
लागत से कब्रिस्तान घेराबंदी के लिए सिलावट का फीता काटकर समारोह का उद्घाटन किया। कब्रिस्तान का घेराबंदी करने वाले मौलाना सत्तार ने कुरान शरीफ एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुखिया संजीत कुमार राय के साथ नारियल फोड़कर शिलान्यास समारोह में शिरकत की। मौके पर मोहम्मद कमरुल, चौधरी सहनी, संजय सहनी,जदयू प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण, संजीत कुमार राय, डॉ मनोहर प्रसाद सिंह, उदय कुमार चौधरी,संवेदक रास मनी सहनी, सरपंच शिवनाथ राय, अमरनाथ राय, राजेश कुमार ,डॉ सतीश कुमार, मोहम्मद अबुलेश, मोहम्मद सुल्तान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
