TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

एक दिवसीय परोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन


ताजपुर /मोरवा /समस्तीपुर ।


नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के तत्वाधान में मोरवा उत्तरी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरवा डीह भाग्यरानी स्थान के प्रांगण में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा क्लब मोरवा के राष्टीय स्वयंसेवक राकेश कुमार राय एवं रमेश राय द्वारा किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवशंकर राय,भीआईपी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं  जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।परीक्षक के रूप में स्वयंसेवक ने आगत अतिथियों को कार्यक्रम का उद्देश्य बताया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,स्वच्छ भारत अभियान एवं और महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवशंकर राय ने कहा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।एवं जल जीवन हरियाली पर बिस्तार से प्रकाश डाला।वंही अभय कुमार सिंह(भीआईपी,जिला अध्यक्ष)ने युवाओं को देश व समाज के निर्माण में युवा पीढ़ी का भागीदारी की बाते कही।जिला युवा अधिकारी अमित कुमार,फूलन कुमार सिंह मुखिया, स्वयंसेवक पूसा पप्पू कुमार,सुजीत कुमार पटेल, त्रिपुरारी झा पर्यावरण संरक्षक,ज्वाला प्रसाद,सुधा कुमारी(प्रधानाध्यापक),आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।मौके पर राष्ट्रीय युवा संघ सेवक विजय कुमार चौरसिया,  मुकेश कुमार रतन,संदीप कुमार,राजीव रंजन, प्रतिभागी साक्षी प्रिया, रेखा, सचिन,प्रिया, काजल, गीता,सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मधु देवी एवं संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूसा पप्पू कुमार ने किया।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट