जंगली जानवर के हमले से 43 भेड़ों की मौत
मेरापुर फर्रुखाबाद
। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमादपुर केसर के नगला कोठी निवासी देशराज सिंह पाल पुत्र नत्थू लाल की बीती रात जंगली जानवर के हमले से 43 भेड़ें मर गईं।
जानकारी के अनुसार देशराज ने रोज की तरह बीती रात 7:00 बजे भेड़ों को झोपड़ी में बंद करने के बाद घर पर खाना
खाने चले गए। जब वह बीती रात 11:00 बजे भेड़ों के पास लेटने गए तो उन्हें 43 भेड़ें मृत मिली यह देख कर वह घबरा गए और अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने भी मौके
पर पहुंच कर मृत भेड़ों को देखा और शेष बची चार भेड़ों को झोपड़ी से अलग ले जाकर बंद कर दी।
देशराज की कुल 47 भेड़े थीं, जिसमें से जंगली जानवर के
हमले से भेड़ों के बच्चों सहित 43 भेड़े मर गईं। तीन बड़ी भेड़ों एवं भेंड़ों के छोटे-छोटे दो बच्चों के जंगली जानवर के काटने जैसे घाव थे और सभी मृत भेंड़ों के नाक से पीला व लाल गाढ़ा पानी निकल रहा था। सुबह घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई । मेरापुर थानाध्यक्ष आरके रावत ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं दरोगा सुनील कुमार सिसोदिया शवों का पंचनामा भरा।
संकिसा पशु चिकित्सालय के डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह कटियार ने भेड़ों के शवों का पोस्टमार्टम किया। पुनपालपुर निवासी ग्राम प्रधान राकेश कुमार राजपूत, क्षेत्रीय लेखपाल अनुपम मिश्रा एवं कानूनगो जबर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मालिक को मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया। जब इस संबंध में पशु चिकित्सक नरेंद्र कुमार सिंह कटियार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी भेड़ों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट



