TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

देश में काला कानून सीएए,एनपीआर, एनआरसी,नही चलेगी, मोहम्मद फैयाज अहमद


ताजपुर /समस्तीपुर।

 ताजपुर प्रखंड में चल रहे सत्यग्रह ताजपुर के शाहीन बाग में शनिवार को 38 बें दिन पहुँचे संस्कृतिक राजद के जिला  अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद ने कहा की पूरे देश के अंदर में भाजपा सरकार के द्वारा जो बिभाजनकारी और देश बांटने वाला कानून इस देश के लोगों के थोपा है यह बहुत ही निन्दनीय है इसलिये आज पूरे देश में करोड़ों लोगों ने एनपीआर,ऐनआरसी, सीऐऐ,का विरोध कर रहे है मगर सत्ता पर बैठे लोग हिटलरशाही दिखा रहे है और हिटलर की नीतियों का पालन करने का काम कर रही है जब तक सरकार इस जहरीले बिभाजनकारी कानुन को वापस नहीं लेती है ये लड़ाई और मजबूती के साथ लड़ी जायेगी देश के अंदर जगह जगह पुलिस के जवान सरकार के इशारे पर लोगों पर दमन करने तथा बर्बरता पुर्ण तरीके से लाठीचार्ज कर गलत मुकदमे दर्ज


कर अपने ही देश के लोग पीटने फसाने का काम कर रही है।वंही जिला पार्षद सह भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष, रंजन कुमार मुन्ना, ने जमकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि मुसलमान तो बहाना है दलित महादलित मजदूर युवा निशाना बन रहा है वक्ता के तौर उपस्थित  जिला पार्षद रंजन,जिला उपाध्यक्ष अरमान सदरी,भीम आर्मी प्रदेश सचिब मन्नू पासवान,मोहम्मद आफू, अहमद रजा मिंटू, संजय नायक, सेराज आलम, मोहम्मद यूसुफ, आफताब अहमद लूडो, दिलदार हुसैन, मोहम्मद अनस,मोहम्मद साहेब,रजनीश कुमार, मोहम्मद नेसार, नवीन कुमार, मुस्ताक ताजपुरी, हस्सान सदरी, आसिफ होदा, आदि ने संबोधित किया।हजारों की संख्या में लोग अपनी मांगो को लेकर बैठे हैं।सभा की अध्यक्षता ,आफताब अहमद हीरा ने किया तथा संचालन, सहजाद अहमद 'मुहम्मद कुर्बान' अब्दुल मालिक आदि ने किया।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट