गैर संवैधानिक नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन का 50 वां दिन सफलतापूर्वक पूरा
दिल्ली दंगा के मृतकों को दो मिनट मौन श्रद्धांजलि दिया गया
समस्तीपुर
28 फरवरी!
सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर वापसी की मांग पर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला समाहरणालय के समक्ष गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को ऐतिहासिक रूप से 50 वां दिन पूरा किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटे सत्याग्रहियों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया. सभा की अध्यक्षता बंदना सिंह, सादिया जैनब एवं शबीना अफरोज ने किया. प्रो० नुरूल ईस्लाम अशरफ एवं शहनवाज असगर ने सभा का संचालन किया. मसूद जावेद, नसीम अब्दुल्ला, खुर्शीद अहमद, पप्पू खान, मो० रूबैद, मो० फरमान, मो० मेराज आलम, नासरीन अंजूम, कैसर फातिमा, जीतेंद्र सिंह चंदेल, रामविनोद पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने आहूत सभा को संबोधित किया.
बतौर मुख्य वक्ता मानवाधिकार कार्यकर्ता तनवीर अख्तर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समझ में आता है कि गृहमंत्री अमित शाह कौन- सा करेंट की बात करते थे. उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जनसंहार एवं दंगा रोकने में विफलता स्वीकार करते हुए नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.
बतौर संविधान बचाओ संघर्ष समिति के कार्डिनेटर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सत्याग्रह के 50 दिन सफलतापूर्वक पूरा होने पर तमाम सत्याग्रहियों के साथ तन मन धन से कार्यक्रम को सहयोग देने हेतु जिले वासी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर तमाम सत्याग्रहियों ने दिल्ली दंगा के मृतकों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया ओ।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

