कायमगंज की ईओ को फर्रुखाबाद का अस्थाई चार्ज मिला
फर्रुखाबाद ।
बीते दिनों नगर पालिका में चले सभासदों के आन्दोलन के बाद ईओ रशिम भारती की हालत बिगड़ गयी और वह उपचार के लिए बाहर चली गयीं। जिसके बाद डीएम नें कायमगंज की ईओ को फर्रुखाबाद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जारी किये आदेश में कहा है । कि उन्हें पता चला है ईओ रश्मि भारती चिकित्सीय अवकाश पर है। जिसके चलते नगर पालिका फर्रुखाबाद के कार्यालय अधीक्षक के पत्र से पता चला कि 7 फरवरी के अंतर्गत जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्य से सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश नही मिल पा रहा है। जिसके बाद जिलाधिकारी नें कायमगंज नगर पालिका में तैनात ईओ सीमा तोमर को अस्थाई रूप से ईओ का चार्ज दिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट।
