मेला रामनगरिया समाप्त होते ही पुलिस को अपराधियों ने नया होमवर्क दे दिया।
फर्रुखाबाद।
मेला रामनगरिया समाप्त होते ही पुलिस को अपराधियों ने नया होमवर्क दे दिया। एक युवक की हत्या कर शव को भांग के खेत में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नही हो सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट के निकट मेला मनोरंजन क्षेत्र के ठीक पीछे ग्राम सोताबहादुरपुर निवासी पप्पू का खेत है। जिसमे कुछ हिस्से में सरसों और कुछ में भांग खड़ी है। बुधवार को दोपहर बाद पप्पू अपनी सरसों काटने के लिए पंहुचा। उसे खेत में एक युवक की लाश पड़ी मिली।
पप्पू नें सूचना ग्राम प्रधान जमील अहमद को दी। प्रधान नें चौकी पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, चौकी इंचार्ज आर के शर्मा, फिल्ड यूनिट डॉग स्वाइड की टीम मौके पर आ गयी। पुलिस ने काफी देर पड़ताल की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सके 10 रन की टीशर्ट नही हो सकी।
मृतक हरे रंग की टीशर्ट, नीली जींस पहने था। उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। गले में एक हरे और सफेद रंग की तौलिया मिली। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज आरके शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी नही हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत