TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मनरेगा योजना में लूट खसोट,अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है खेल

मनरेगा योजना में लूट खसोट,अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है खेल

समस्तीपुर:-

मनरेगा योजना बनी मन करेगा योजना मोरवा प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्य में व्यापक धांधली देखने को मिल रही है।जंहा मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को काम नही मिल रहा है।जिसके कारण मजदूरों को काम की तलाश में दर-दर भटकना पड़ता है।मजदूरों के सामने काम के अभाव में परिवार बाल बच्चों के भरण पोषण के लिए पलायन होना पर रहा है।

मनरेगा योजना में काम नही करने वाले फर्जी असहाय मजदूरों के नाम के बैंकखातों में पैसा विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से भेजकर असहाय मजदूरों से पैसा उनके खाते से रुपये निकासी करवाकर ले लिया जाता है।इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के कई ऐसे पंचायत में चल रहे काम मे गुणवत्ता व शिलापट नही लगाया गया।कई मजदूरो ने नाम नही छापने पर बताया।मनरेगा योजना में मशीनरी का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से जो मजदूर काम नहीं करते उनके खातों पर पैसे मंगा लिए जाते हैं और काम भी गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है।नहर उड़ाही या तालाब उड़ाही का काम चंद मजदूरों से करा लिया जाता है।फर्जी तरीको से लाखों मजदूरों की भीड़ कैसे हो जाती हैं यह जांच का विषय है।अगर प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा कार्य योजना की जांच की जाए तो इसमें व्यापक धांधली और भ्रष्टाचार उजागर होगी जिसमे प्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक नपेंगे।प्रखंड क्षेत्र में पीसीसी सड़क बन रही है जिसमे सिल्वर बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट