TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ताजमहल के सौंदर्य का दीदार कर ट्रंप बोले थैंक्यू इंडिया*


ताजमहल के सौंदर्य का दीदार कर ट्रंप बोले थैंक्यू इंडिया*

आगरा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। ट्रंप के साथ पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद भी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैंकड़ों कलाकारों ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया। यह पहली बार है जह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ पूरी दुनिया प्रेम की निशानी के रूप में प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया है। इस दौरान ताजमहल का का सौंदर्य देखकर डोनाल्ड ट्रम्प मंत्र मुग्ध हो गए। उन्होंने विजिटर बुक में इसके लिए बोला- थैंक यू इंडिया।




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल में करीब एक घंटा बिताने के बाद मुख्य द्वार से वापस निकल रहे हैं। इसके बाद वह होटल अमर विलास पहुंचेंगे और फिर वहां से एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी विदाई के लिए मौजूद हैं। वहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। इस वक्त डोनाल्ड ट्रंप पूरे उमंग में हैं और मेहमाननवाजी से अभिभूत हैं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने किसी को निराश नहीं किया और पूरे शांत मन से सभी के साथ तस्वीर खिंचवाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया का हाथ थामे अब मुख्य गुम्बद के वापस आ रहे हैं। शाम को ताज महल का रूप ही अलग होता है। इस वक्त शाम की लालिमा में ढंके ताज को वह बार-बार देख रहे हैं। इस दौरान वह 17 हेक्टेयर बने बागीचे को भी देख रहे हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दुनिया के सातवें अजूबे ताज महल के मुख्य गुम्बद पहुंचे। यहां स्थित शाहजहां और मुमताज की कब्रों को भी देखा। इस दौरान गाइड नितिन सिंह उन्हें ताज महल के इतिहास से रूबरू कराते रहे। इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका अपने मोबाइल फोन से ताज महल के सामने लगातार तस्वीरें खिंचवाती रहीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध डायना बेंच पहुंचे और यादगार तस्वीर खिंचवाई। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर खिंचवाई है। इसके बाद पत्नी मेलानिया का हाथ थामे ताज की ओर बढ़ ट्रंप रहे हैं। इससे पहले ट्रंप की बेटी इवांका भी पति के साथ कर ताज का दीदार कर रही हैं। उन्होंने ने भी डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाई। इवांका ने अपने मोबाइल फोन से भी किसी सहयोगी के माध्यम से अपनी तस्वीर खिंचवाई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के मध्य में स्थित डायना टेबल पहुंच रहे हैं। उनके साथ गाइड नितिन सिंह ताज से संबंधित कहानियां सुना रहे हैं। दोनों बहुत ही उत्सुकता से ताममहल के इतिहास के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ ताज महल पहुंच गए हैं। वह एक घंटे स्मारक मे रहेंगे। दुनिया इस अजूबे को देखने के लिए वह करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान ट्रंप ने विजिटर बुक पर अपनी टिप्पणी लिखी। उन्होंने विजिटर बुक में ताज को देखकर भारतीय संस्कृति और कला को सराहा और कहा कि बेहद अद्भुत है ताज महल। उन्होंने इसके लिए भारत को धन्यवाद दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद के साथ शिल्पग्राम पहुंच गए हैं। वहां से 27 गोल्फ कार्ट के काफिले साथ ताजमहल का दीदार करने जाएंगे। होट अमर विलास में उनके लिए कोहिनूट स्वीट बुक है। इससे पहले रास्ते भर उनके स्वागत के लिए लगभग एक दर्जन मंच लगाए गए थे, जिस पर कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे।
इससे पहले उत्तर प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला एयरपोर्ट से ताज महल की ओर रवाना हुआ। रास्ते मे जगह-जगह कालाकार लोक नृत्य करते रहे। बच्चे दोनों देशों के झंडे हाथों में लेकर उनका स्वागत किया। डोनाल्ड ट्रंप के आगमन पर ताज महल को विशेष तौर पर सजाया गया है। शाहजहां व मुमताज की कब्रों का पहली बार मडपैक कराया गया है। होटल अमर विलास से ताज तक की 500 मीटर की दूरी ट्रंप परिवार गोल्फ कार्ट से तय करेगा।
अपने परिवार के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी के साझा कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद एयरफोर्स वन विमान से आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। यहां वह अपने अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे। वह दो घंटे आगरा में रहेंगे। हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत किया।
रन-वे से कुछ दूरी पर तीन सौ कलाकारों ने प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख रूप से मयूर नृत्य शामिल है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अनुसार, वह दो घंटे आगरा में रहेंगे। इस बीच ट्रंप परिवार एक घंटा ताज परिसर में बिताएगा। ट्रंप के आगमन को देखते हुए एयरफोर्स स्टेशन से लेकर ताज पूर्वी गेट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर चौराहे और तिराहे पर भारत और अमेरिका के झंडे लगाए गए हैं, जबकि रोड किनारे छात्र-छात्राएं दोनों देशों के ध्वज लहरा रहे हैं। जगह-जगह पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया के होर्डिंग, पोस्टर लगाए गए हैं। वीआइपी रोड पर तिरंगी स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट