अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
*प्रयागराज*
आईएस करछना उप जिलाधिकारी आकांक्षा राणा व करछना सीओ सच्चिदानंद के नेतृत्व में करछना थाना क्षेत्र स्थित खाईं
गांव में अवैध शराब के ठिकानों पर भारी पुलिस फोर्स के साथ की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने लगभग पांच सौ साठ लीटर महुआ से निर्मित अवैध शराब को बरामद करते हुए करीब 27 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिए और अवैध शराब को बनाने के उपकरण समेत दो बाइक को कब्जे में लिया। घंटों चले कार्रवाई से अवैध
कारोबारियों में भारी हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एसएचओ करछना, एसएचओ नैनी अवन कुमार दीक्षित, एसएचओ औघोगिक क्षेत्र अभय कुमार श्रीवास्तव सहित आबकारी टीम और अन्य पुलिस चौकियों से संबंधित प्रभारी, सब इंस्पेक्टर व महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*

