TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नकल विहिन परीक्षा कराने के लिए तैयार यूपी बोर्ड, इस बार परीक्षा केंद्रों की होगी लाइव निगरानी


फर्रुखाबाद ।

  जिले में नकल बिहीन बोर्ड परीक्षा कराये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमे डीएम मानवेन्द्र सिंह नें खुले शब्दों में चेतावनी देकर कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल होती पायी गयी तो बड़ी से बड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
डीएम नें कहा कि योगी सरकार नकल बिहीन परीक्षा कराने की तैयारी में है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों पर कड़े निर्देशित करते हुए कहा कि यदि नकल कराने का दबाब कहीं से बनाया जाता है तो तत्काल गोपनीय सूचना दें। इसके साथ ही उन्होंने



कहा कि बेबकास्टिंग द्वारा नकल की मानिटरिंग की जायेगी। आवाज रिकार्ड से लैस सीसीटीवी लगेंगें।
 11 सेक्टर व 6 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। सभी परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गयी है ।
ऐसे  स्कूल जिनमें यह सारी सुविधाएं नहीं होंगी उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। वहीं पूर्व में नकल के लिए बदनाम रहे विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। बोर्ड ने अधिकारियों और परीक्षा केंद्र प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मांगों की अनदेखी की गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट ।