TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नल जल योजना में भारी धांधली की शिकायत बीडीओ ने बुलाई समीक्षात्मक बैठक

समस्तीपुर/

मोरवा:-प्रखंड के पचास प्रतिशत से अधिक पंचायतों में नल जल योजना में मुखिया एवं वार्ड प्रतिनिधियों के द्वारा भारी धांधली बरती जाने की व्यापक रूप से शिकायत मिली है। अधिकांश पंचायतों में सभी घरों में नल का जल की आपूर्ति नहीं की गई है।
लेकिन जांच रिपोर्ट में कार्य संपन्न किए जाने की तैयारी कर ली गई है। दर्जनाधिक आवेदन, जिलाधिकारी, डीडीसी, एसडीओ, वीडीओ एवं विधायक को आम जनों ने देकर उन सभी पंचायतों में जांचोपरांत अति शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। कई पंचायतों में दूसरे प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा भी जांच कराई गई । इसके बावजूद रिश्वतखोरी के बल पर कार्य संपन्नता की रिपोर्ट तैयार किए जाने की शिकायत की गई है।विवश होकर बीडीओ शिवशंकर राय ने चक सिकंदर पंचायत में शुक्रवार को एक अत्यंत आवश्यक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की है। ताकि सभी मुखिया के द्वारा पंचायतों में की गई सारी कार्रवाई की रिपोर्ट अंतिम सिरे से जिले में भेजी जाएगी।बीडीओ शिवशंकर राय ने इसके लिए सभी पंचायत सचिवों और सभी मुखिया लोगों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने की हिदायत दी है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट