* लगातार दो दो हत्या से क्षेत्र में दहशत *
ताजपुर
समस्तीपुर ।जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव में बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी मृतक की पहचान रजवा गांव निवासी मो0 मोआज के 22 वर्षीय पुत्र जुनूरैन उर्फ़ सबा के तौर पर की गई है। बताया जाता है कि सबा रात में खाना खाकर अपने दरवाजे पर चहल कदमी कर रहा था। इसी बीच दो बाईक पर सवार अपराधी पहुंचे और उसके सीने में गोली मारकर फरार हो गए। घर के लोग जख्मी को ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि अपराधियो के पास पल्सर और अपाची बाईक थी। घटना की जानकारी मिलने पर बंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जूट गए हैं। थाना अध्यक्ष ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। ईधर इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि उक्त थाना क्षेत्र लगातार दो दो हत्या को लेकर समस्तीपुर की पुलिस अचम्भित है।
वही इस मामले में सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार अपने स्तर से जांच में जूट गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ईधर सबा की मौत होने पर उसके घर के लोगों को रो रोकर हाल बुरा बना हुआ है। बताया जाता है कि इस घटना के मात्र 7 घण्टे पूर्व खगवा के पास अपराधियों ने लालबाबू राय को गोली मारकर हत्या कर दी थी।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
