TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में भाजपा प्रायोजित जनसंहार व दंगा के खिलाफ माले का शांति व न्याय मार्च



 समस्तीपुर

27 फरवरी'20   दिल्ली जनसंहार व दंगा के दोषी भाजपा नेता कपिल मिश्रा को गिरफ्तार करने, पूरे देश को हिंसा व दंगा की आग में झोंकने की साजिश के जिम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने, दंगा में मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने, नफरत फैलाने वाले तमाम भाजपा नेताओं पर एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर गुरुवार को इंसाफ मंच एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के स्टेडियम गोलंबर से अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां, झंडे, बैनर लेकर दिल्ली में भाजपा प्रायोजित जनसंख्या के खिलाफ शांति मार्च निकाला.
मार्च मुख्यालय का भ्रमण करते हुए समाहरणालय, एचपीओ, अनुमंडल कार्यालय होते हुए सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता माले जिला स्थाई समिति सदस्य फूलबाबू सिंह ने किया. संचालन जीवछ पासवान ने किया. मो० सगीर, मनोज शर्मा, सरफराज अहमद, प्रेमानंद सिंह, राजकुमार पासवान, योगेन्द्र राउत, कर्पूरी महतो, नंदू महतो, प्रवीण आनंद, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, फूलेंद्र प्रसाद सिंह, सोनिया देवी, अनीता देवी, शहनवाज असगर समेत अन्य माले नेताओं ने आहूत सभा को संबोधित किया. वक्ताओं ने मोदी- शाह के सरकार पर दिल्ली हिंसा के जिम्मेवारी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की. विदित हो कि यह कार्यक्रम भाकपा माले के देशव्यापी आंदोलन के आह्वान के मद्देनजर किया गया.

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट