सत्याग्रह आंदोलन का 49 वा़ं दिन * दंगा की आग लगाकर नहीं रोका जा सकता है नागरिकता कानून के खिलाफ जारी आंदोलन
समस्तीपुर 27 फरवरी'20
नागरिकता काला कानून वापस लेने की देशव्यापी आंदोलन को जन संहार एवं दंगा कराकर नहीं रोका जा सकता है.
मोदी सरकार यदि से रोकना चाहती है तो भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा भड़काऊ भाषण दंगे की साजिश नफरत फैलाने की कोशिश को रोकते हुए नागरिकता काला कानून जो गैर संवैधानिक है को वापस लिया जाए. फूल बाबू सिंह ने कहा. गुरुवार को वे समाहरणालय समक्ष आयोजित सत्याग्रह आंदोलन को 49 वें दिन संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सभा की अध्यक्षता प्रेमानंद सिंह, जीवन पासवान एवं सरफराज अहमद ने किया तथा संचालन तनवीर अख्तर एवं सोनिया देवी ने किया. पप्पू खान, खालिद अनवर, मो० रूबरू, मोहम्मद तमन्ना, अनीता देवी, सोनिया देवी, भोला महतो, योगेंद्र राउत, राजकुमार पासवान, मोहम्मद कमालुद्दीन, प्रवीण आनंद, नासरीन अंजूम, प्रीति कुमारी, जानवी राय, मनीषा कुमारी, द्रखशा जबीं, मसीर अलम सिद्धकी, मसूद जावेद, नसीम अब्दुल्ला समेत अन्य गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया.
मौके पर चर. चर्चित शायर अफजल इलाहाबादी एवं अरमान रजा बलरामपुरी ने अपनी नज्म से सत्याग्रही को उत्साहित किया.
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
