परचून व सर्राफा की दुकान के शटर काटकर लाखों की चोरी*
मेरापुर फर्रुखाबाद ।
बीती रात अज्ञात चोरों ने सर्राफे व परचून की दुकान के सटर काटकर लाखों का सामान चुरा लिया।
अचरा से कायमगंज जाने वाले मार्ग के किनारे मेरापुर थाना क्षेत्र की अचरा चौकी के गांव चंदुइया स्थित शास्त्री इंटर कॉलेज व शिव मंदिर के सामने किसान मार्केट में कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी नितिन वर्मा पुत्र राकेश की परी ज्वेलर्स की दुकान है।एवं थाना मेरापुर के ग्राम रमापुर दबीर निवासी अखिलेश यादव पुत्र नंन्हे लाल की परचून की दुकान है।
दोनों दुकानें पड़ोस में हैं अज्ञात चोरों ने बीती रात परी ज्वेलर्स के पीछे की दीवाल को कटर से काटने का प्रयास किया। असफल हो जाने पर चोरों ने सर्राफे एवं परचून की दुकान के सटर नीचे की ओर से काट दिए।
चोर सर्राफे की दुकान की अलमारी का लाकार तोड़कर करीब 5 किलो वजनी चांदी के जेवरात एवं 32 ग्राम वजनी सोने के जेवरात 3 हजार की नगदी एवं 60 हजार रुपए की गिरवी रखी गांठे निकाले गए।
नितिन वर्मा ने बताया की चोर ढाई लाख रुपए कीमती चांदी के जेवरात व डेढ लाख रुपए कीमती सोने के जेवरात एवं तीन हजार की नकदी ले गए हैं।
सोने व चांदी के लाखों के जेवरात एवं नगदी चले जाने से नितिन वर्मा आंखों से आंसू टपकाता रहा था।
चोर अखिलेश की दुकान से करीब 40 से 50 हजार रुपयों का परचून का सामान एवं 9 से 10 हजार रुपये की नगदी ले गए हैं।
पुलिस ने इसी मार्केट के दुकानदार प्रेमपाल कश्यप को हिरासत में ले लिया है। ग्राम चंदुइया निवासी प्रेमपाल की टायर पंचर की दुकान है। और वह रात्रि को भी दुकान पर लेटता है। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम एवं खोजी कुत्ते को बुलाया है।
जिसके कारण अखिलेश यादव को दुकान के अंदर नहीं घुसने दिया गया। किसान ईट भट्टा मालिक ग्राम चंदुइया निवासी अनुराग मिश्रा एवं ग्राम जयसिंहपुर निवासी राजीव यादव ने साझे में करीब 20 दुकानें एक ही कतार में बनवाई हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मार्केट के सामने शिव मंदिर के बाबा की स्थिति संदिग्ध है । अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
करीब 12:00 बजे डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंटिंग लिए।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट

