TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

हरियाली पार्क में पौधा रोपन कर दिया हरियाली का संदेश





समस्तीपुर/ताजपुर /मोरवा

:-जनता की खुशहाली के लिए बने हरियाली पार्क परिसर में भीआईपी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सामूहिक पौधा रोपन किया।जंगलाही पोखर हरियाली पार्क मोरवा विधानसभा क्षेत्र के ताजपुर प्रखंड के



रामापुर महेशपुर पंचायत में स्थित है।इनके सौंदयीकरण को देखते हुए बेहतर बनाने को लेकर भीआईपी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,द इलीट सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, भीआईपी जिला अध्यक्ष(महिला प्रकोष्ठ)पुष्पा सहनी, मुखिया बिनोद राय,भोला बिहारी, बलवंत सिंह,राजा भाई,तौफीक आलम,सहित दर्जनों लोगों ने हरियाली पार्क में हरियाली को लेकर पौधा रोपन किया।हरियाली पार्क में सामूहिक पौधा रोपन समारोह में नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक रमेश कुमार राय व राकेश कुमार ने भीआईपी जिला अध्यक्ष को चादर से सम्मानित किया।वंही स्वादिष्ट व्यंजनो में लिट्टी चोखा का जमकर आनंद लिए।मौके पर राजकुमार राय,कपिल राय,राहुल कुमार,डॉ दिलीप कुमार,बलराम सिंह कुशवाहा,लक्ष्मण सिंह,पीआर गोपाल, सुरेश सिंह,लखिन्दर साह,सहित ताजपुर मोरवा एवं पटोरी प्रखंड के बुद्धिजीवी,गणमान्य लोग शामिल थे।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट